O P Jindal Memorial Inter-school Hindi Debate Competition

दिनांक 6 अगस्त 2025 को ओ पी जिंदल मॉडर्न स्कूल द्वारा पिछले वर्षों की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय के संस्थापक परम पूज्य श्री ओ पी जिंदल जी की जयंती के उपलक्ष्य में कक्षा नौवीं व दसवीं हेतु ’अंतर्विद्यालयीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया l इस अवसर पर बाऊजी के प्रेरक ,कर्तव्यनिष्ठ व दूरदर्शी व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 28 प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया l निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में डॉ. मुकेश कुमार, सहायक प्राध्यापक, जी. जी. राजकीय महाविद्यालय हिसार, डॉ कमलेश देवी सहायक प्राध्यापक जी.जी. राजकीय महाविद्यालय,हिसार तथा डॉ गीतू धवन, प्रभारी सहायक, हिंदी विभाग, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,हिसार ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को सुशोभित किया l
अपने प्रयास-अभ्यास व परिश्रम से की गई तैयारी द्वारा प्रतिभागियों ने वाद -विवाद के ज्वलंत विषय -’ सोशल मीडिया जीवन का छलावा या वास्तविकता ’ पर अपनी ज़ोरदार तर्कों से श्रोताओं सहित निर्णायकमंडल को भी मुग्ध कर किया l
अपने-अपने पक्ष में प्रतिभागियों के तर्क-वितर्कपूर्ण इस उच्चस्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता ओ पी जे एम की खुशी (पक्ष) व सर्वश्रेष्ठ वक्ता (विपक्ष) वैश्य मॉडल स्कूल भिवानी की गौरी रहीं। पक्ष में प्रथम उपविजेता व द्वितीय उपविजेता क्रमशः मोगा देवी मिंडा मेमोरियल स्कूल की जिया तथा स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की हिसार की पूर्वी रहीं। तृतीय उपविजेता का स्थान पैलेडियम स्कल हिसार की वैष्णवी ने प्राप्त किया। वहीं विपक्ष में प्रथम उपविजेता मोगा देवी मिंडा मेमोरियल स्कूल हिसार के दिक्षु व द्वितीय उपविजेता एन. सी जिंदल पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली की सृष्टि सैनी रहीं। तृतीय स्थान पर ओ पी जे एम एस हिसार के विवान रहे।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ टीम ट्राफी’ का विजेता मोगा देवी मिंडा मेमोरियल स्कूल हिसार रहा। तृतीय व चतुर्थ स्थान पर क्रमशः डी.ए.वी पुलिस पब्लिक स्कूल हिसार तथा होली एंजेल स्कूल हिसार रहे। प्रथम स्थान ओ पी जिंदल मॉडर्न स्कूल हिसार ने प्राप्त किया परन्तु मेजबान विद्यालय होने के नाते ट्राफी द्वितीय स्थान पर रहे पैलेडियम स्कूल हिसार को प्रदान की गई ।
निर्णायक मंडल के सदस्यों ने इस आयोजन तथा प्रतिभागियों की तारीफ़ करते हुए कहा कि, विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन अत्यंत प्रशंसनीय है तथा विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की योग्यता, क्षमता और ऊर्जा को सही दिशा देने का यह प्रयास अत्यधिक सराहनीय है l
विद्यालय की प्रधानाचार्या नंदिता साहू ने निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा आगंतुक विद्यालयों को उनकी उपस्थिति द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।